Health Tips: 44 की उम्र में भी टोन्ड बॉडी का कमाल, श्वेता तिवारी ने बताया अपना फिटनेस मंत्र

By अनन्या मिश्रा | Sep 15, 2025

टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। 44 साल की उम्र में 2 बच्चों की मां होने के बाद भी अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस का ध्यान रखती हैं। श्वेता की फिटनेस देखकर किसी के लिए भी उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हो सकता है। श्वेता ने जिस तरह से अपनी फिटनेस को मेंटेन करके रखा है, वह हर महिला के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: दवा खाकर भी पीरियड क्रैम्प्स से राहत नहीं? डाइट की ये गलतियां ही बिगाड़ रही है पूरा खेल

जानिए श्वेता तिवारी के फिटनेस का राज

पिलाटेज

अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपने फिटनेस रूटीन में पिलाटेज भी करती हैं। जोकि उनकी फिटनेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पिलाटेज एक्सरसाइज करने से कोर मसल्स मजबूत होती है और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। साथ ही शरीर को बैलेंस करने में भी मदद मिलती है। पिलाटेज करने से न सिर्फ आपका शरीर टोन होता है, बल्कि यह मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहतर होता है। इस एक्सरसाइज को करने से पोश्चर बेहतर होता है और स्पाइनल हेल्थ में भी सुधार होता है।

वॉक

एक्ट्रेस अपनी फिटनेस रूटीन में वॉक को भी शामिल करती हैं। श्वेता का मानना है कि हेल्दी और फिट रहने के लिए हर किसी को जिम जाने की जरूरत नहीं होती है। आप सिर्फ रोजाना वॉक करके भी खुद को फिट रख सकते हैं। वॉकिंग एक लो इंटेंसिटी कार्डियो है, जोकि फैट बर्न करने के साथ हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। सुबह की ताजी हवा में वॉक करने से न सिर्फ सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ता है, बल्कि यह आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे आप सारा दिन एनर्जेटिक रखने में सहायता करता है। 

वेट ट्रेनिंग

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बताया कि वह अपनी फिटनेस रूटीन में वेट ट्रेनिंग शामिल करती है। उनके मजबूत और टोंड शरीर का राज वेट ट्रेनिंग है। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के लिए वेट ट्रेनिंग करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस उम्र में महिलाओं के शरीर में मसल लॉस होने की समस्या आम होती है। इसलिए श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस के लिए वह डेडलिफ्ट्स, स्क्वैट्स, पुश-अप्स और अन्य स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करती हैं।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी