हाई स्लिट ड्रेस में कहर ढाती नजर आईं Shweta Tiwari, कातिलाना अदाओं ने उड़ाए लोगों के होश

By एकता | Oct 21, 2022

टेलीविज़न की खूबसूरत अदाकारा श्वेता तिवारी अभी हाल ही में 42 साल की हुई हैं, लेकिन अभिनेत्री की तस्वीरें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना पाना बेहद मुश्किल है। श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि बढ़ती उम्र के साथ वह और भी ज्यादा हॉट होती जा रही हैं। श्वेता की ये तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं, जिन्हें देखने के बाद यूजर्स अपने होश गवां बैठे हैं।

इसे भी पढ़ें: Varun Dhawan की फिल्म Bhediya का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, थ्रिलर-सस्पेंस से है भरपूर

अभिनेत्री की इन तस्वीरों का कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया है। एक यूजर ने श्वेता की तारीफ करते हुए लिखा, 'प्लेटिनम की बोतल में प्लेटिनम गुणवत्ता वाली शराब'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'स्मोकिंग हॉट'। एक अन्य ने कमेंट किया, 'सुपर हॉट मोमी'। वर्क फ्रंट की बात करें श्वेता इन दिनों जी5 के शो 'मैं हूँ अपराजिता' में नजर आ रही हैं।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति