Cannes Film Festival में दिखाई गई श्याम बेनेगल की फिल्म मंथन, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह मौजूद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2024

कान। कान फिल्म महोत्सव में निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म मंथन दिखाई गई जो लोगों के दिलों पर फिर से छाप छोड़ने में सफल रही। मंथन फिल्म 48 साल पहले बनाई गई थी और इसके निर्माण में गुजरात के पांच लाख किसानों ने धन दिया था। वर्ष 1976 में बनी यह फिल्म डॉ. वर्गीस कुरियन के दूग्ध सहकारी आंदोलन से प्रेरित है, जिसे शुक्रवार को ‘कान क्लासिक्स सेगमेंट’ के तहत प्रदर्शित किया गया। 

स्मिता पाटिल द्वारा अभिनीत यह फिल्म वर्गीस कुरियन के दूग्ध सहकारी आंदोलन से प्रेरित थी, जिन्होंने भारत को दूध की कमी वाले देश से दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक में से एक में बदलने के लिए ऑपरेशन फ्लड का नेतृत्व किया। उनको अरबों डॉलर का ब्रांड अमूल बनाने का श्रेय दिया जाता है। फिल्म ने 1977 में दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते। स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए बेनेगल ने याद किया कि कैसे गुजरात के किसानों नेसिनेमाघरों में सामूहिक रूप से फिल्म देखकर इसे हिट बनाया था। 

उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने फिल्म बनाने में मदद की थी उन्होंने इसे सफल बनाने में भी मदद की। गुजरात के सौराष्ट्र में रिलीज हुई फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म निर्माता (89) ने इस सप्ताह की शुरुआत में पीटीआई को बताया, वे (किसान) चाहते थे कि हर कोई इसे देखे, क्योंकि उनका मानना था कि यह उनकी फिल्म है। वे सभी बैलगाड़ी पर सवार होकर फिल्म देखने आए, चाहे वे अहमदाबाद, बड़ौदा या गुजरात के अन्य स्थानों से हों। हमने किसी भी तरह का प्रचार नहीं किया। फिल्म ने खुद ही ऊंचाइयों को छुआ।

प्रमुख खबरें

HD Kumaraswamy ने DGP को सौंपा ज्ञापन, कथित स्टिंग ऑपरेशन की SIT जांच मांगी

Gurugram के दोहला गांव में महिला की हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों ने सोहना रोड जाम किया

Bhadohi में Instagram पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो डालने वाला फैयाज अली गिरफ्तार

DP World India Championship: स्पेन के Eugenio Chacarra ने 14-अंडर पार के साथ ली बढ़त