बिहार चुनाव: श्याम रजक को बड़ा झटका, फुलवारी शरीफ की सीट भाकपा-माले के खाते में गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

पटना। बिहार के पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता श्याम रजक की, अपनी पारंपरिक विधानसभा सीट फुलवारी शरीफ से टिकट हासिल करने की उम्मीदों को उस समय झटका लगा जब यह सीट महागठबंधन में सीटों के तालमेल के तहत भाकपा-माले के खाते में चली गई। रजक करीब दो महीने पहले ही जनता दल (यू) छोड़कर राजद(राष्ट्रीय जनता दल) में शामिल हुए थे और उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें फुलवारी शरीफ सीट से टिकट देगी। हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिये जाने से न तो वह परेशान हैं और न ही नाराज हैं। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी (राजद) नेतृत्व चाहेगा तो वह पार्टी के लिये चुनाव प्रचार करेंगे, । रजक ने कहा, ‘‘ मैं न तो टिकट पाने की इच्छा से राजद में शामिल हुआ था और न ही किसी से टिकट मांगी थी और न ही शामिल होने के समय में कोई आश्वासन दिया गया था।’’ 

इसे भी पढ़ें: 'मुस्लिम-यादव' समीकरण छोड़ तेजस्वी की हर वर्ग को साधने की रणनीति

भाकपा-माले ने फुलवारी शरीफ सहित 19 विधानसभा सीटों के लिये अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। भाकपा-माले को राजद नीत विपक्षी महागठबंधन में 19 सीटें दी गई है। पार्टी ने गोपाल रविदास को फुलवारी शरीफ से टिकट दिया है। माकपा को छह और भाकपा को चार सीटों मिली हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने 3 अक्तूबर को गठबंधन के घटक दलों को मिली सीटों की घोषणा की थी। गौरतलब है कि श्याम रजक को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था और 16 अगस्त 2020 को जदयू से छह वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया गया था। समझा जाता है कि रजक को आशंका थी कि जदयू उन्हें फुलवारी शरीफ सीट से टिकट नहीं देगी जिस क्षेत्र में उन्होंनेवर्षो से मेहनतकी थी। 

प्रमुख खबरें

Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने CJI Surya Kant से मिलने का मांगा समय

Navratri में Garba के लिए सही Footwear कैसे चुनें, ये आसान टिप्स आएंगे काम

Tamil Nadu के विकास पर PM Modi का जोर, उद्योग और रोजगार को लेकर कही ये बात

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ कॉजपा का देशव्यापी आंदोलन जारी रखने का ऐलान