बिहार की राजनीति में हो सकता है बड़ा उलटफेर, लालू का संदेश लेकर चिराग से मिले श्याम रजक

By अंकित सिंह | Jul 12, 2021

बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में मन मुताबिक पद नहीं मिलने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा से नाराज बताए जा रहे हैं। वहीं भाजपा के भी कई नेता लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। दूसरी ओर, चाचा-भतीजे की राजनीति भी लगातार जारी है। एक ओर भतीजा से बगावत करने के बाद चाचा पशुपति पारस केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाने में कामयाब रहे तो वही, राजद के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने भतीजा चिराग पासवान से मुलाकात कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इन सबके बीच राज्य में लालू प्रसाद यादव के लौटने को लेकर लगातार खबरें आ रही है। फिलहाल लालू यादव बेल के बाद दिल्ली में अपानी बेटी व सांसद मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं। वहीं से उन्होंने अब तक पार्टी कार्यकर्ताओं को दो बार संबोधित किया है। इन सबके बीच राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद मनोज झा ने उनसे मुलाकात की है। यह मुलाकात इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि रजक ने इससे पहले चिराग पासवान से मुलाकात की थी। इसके अलावा रजक ने बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मीरा कुमार से भी मुलाकात की थी। मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखें तो यह मुलाकात बेहद ही अहम मानी जा रही है।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश