रामायण में सुग्रीव का रोल निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन, राम-लक्ष्मण ने दी श्रद्धांजलि

By रेनू तिवारी | Apr 09, 2020

लॉकडाउन के दौरान जहां एक तरफ दूरदर्शन पर रामायण का किष्किंधा कांड चल रहा है वहीं दूसरी तरफ रामायण से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आयी है। रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले एक्टर श्याम सुंदर का निधन हो गया। श्याम सुंदर कलानी का निधन रविवार को हुआ। उनके भानजे ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह लंबे अरसे से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। रविवार को श्याम जिंदगी की जंग हार गये। रामायाण में सुग्रीव का किरदार निभाने के अलवा भी श्याम सुंदर ने कई धारावाहिकों में काम किया है। 

श्यान सुंदर के निधन की खबर राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। अरुण गोविल ने श्याम सुंदर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन पर शोक जताया। अरुण गोविल ट्वीटर पर लिखा कि "मिस्टर श्याम सुंदर के निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

इसे भी पढ़ें: 33 करोड़ देवी-देवताओं में सर्वाधिक पूजा श्रीहनुमानजी की ही होती है

अरुण गोविल के अलावा रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी श्याम सुंदर के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि  "हमारे सहकलाकार जिन्होंने रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाई थी, उनके अचानक हुए निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। ईश्वर उनके परिवार को दुख के समय में संभलने की शक्ति दे और उनकी आत्मा को शांति दे। इस शोक संदेश के साथ सुनील लहरी ने एक अखबार की कटिंग भी शेयर की है जिनमें श्याम सुंदर के निधन की खबर छपी हुई है।

आपको बता दें कि इस समय दूरदर्शन पर रामायण का रिपीट टेलीकास्ट किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान रामायण ने पिछले पांच सालों के सभी टीआरपी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। रामायण को सालों बाद एक बार फिर टीवी पर देखकर लोग काफी खुश हैं। सोशल मीडिया के जमाने में रामायण के डायलॉग को लेकर काफी फनी मीम भी बनाए जा रहे है तो काफी तेजी से वायरल होते हैं। 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra