जम्मू-कश्मीर के डोडा में एसआईए ने हिजबुल के पूर्व आतंकवादी को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

जम्मू।राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने मंगलवार को हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के एक पूर्व आतंकवादी को कश्मीर स्थित आतंकवादियों के संपर्क में रहने और डोडा में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसआईए के एक अधिकारी ने पीटीआई- को बताया डोडा में तैनात एसआईए दल ने तंतना-घाट इलाके से पूर्व हिजबुल के आतंकवादी अब्दुल रशीद को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पूर्व आतंकवादी 2010 में जम्मू में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के एक मामले में शामिल था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में तेलंगाना स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह

अधिकारियों ने बताया कि एसआईए के दल को प्राथमिकी में शामिल आतंकवादी की पहचान करने का निर्देश दिया गया था और कड़ी मशक्कत के बाद राज्य जांच एजंसी के दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा पूर्व आतंकवादी 2009-2010 के दौरान सक्रिय था। वह लगातार कश्मीर स्थित हिजबुल आतंकवादियों के संपर्क में था। उसने डोडा घाटी में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जिनका विवरण आगे की जांच के दौरान सामने आएगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा