हिज्बुल के तीन आतंकियों के लिए पाक अदालत को अनुरोध पत्र भेजेगी एसआईए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2022

जम्मू। जम्मू कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ‘‘अनुरोध पत्र’’ का उपयोग कर पाकिस्तान की अदालत से तीन हिज्बुल आतंकवादियों के बारे में सूचना देने का अनुरोध करेगी, जिनमें से दो पड़ोसी देश में छिपे हुए हैं, और केंद्रशासित प्रदेश में अलगाववादी गतिविधियों का समन्वय कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने सोमवार को एनआईए की विशेष अदालत में उन तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। एसआईए के प्रवक्ता ने बताया कि डोडा जिले के काश्तीगढ़ निवासी आसिफ शबीर नाइक इस समय न्यायिक हिरासत में है, जबकि उसके पिता शबीर हुसैन नाइक और सहयोगी सफदर हुसैनउर्फ एहसान (डोडा निवासी) वर्तमान में पाकिस्तान में छिपे हुए हैं तथा उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार