चीन से तनाव के बीच आम लोगों के लिए खुला सियाचिन का रास्ता

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2020

भारत और चीन के बीच इन दिनों सीमा पर तनाव चल रहा है। चीन के साथ सीमा पर तनावपूर्ण माहौल के बीच ही भारत ने एक बड़ा कदम उठाया है। सेना ने सियाचिन बेस कैंप और लद्दाख में कुमार पोस्ट को नागरिकों के लिए खोल दिया है। दुनिया के सबसे ऊंचे नॉन-पोलर ग्लेशियर खोलने का फैसला पिछले साल अक्टूबर में ही हो चुका था। लेकिन इसे लागू करने का फैसला चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच उठाया गया है। 

कैसे मिलेगा पास

सियाचिन जाने के लिए सेना द्वारा परमिशन दिया जाएगा। इसके लिए टूरिस्टों को अप्लाई करना होगा, जिसके बाद वहां से अनुमति मिलेगी। अनुमति मिलने के बाद सेना की निगरानी में ही पर्यटक घूम सकेंगे। बता दें कि सियाचिन का तापमान बहुत कम रहता है और वहां आम लोगों को जाना मुश्किल भरा हो सकता है। फिलहाल लेह से 40 किलोमीटर के दायरे में ही गैर-स्था‍नीय लोग जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में