Passenger Vehicles की थोक बिक्री जुलाई में 34.3% बढ़ी, 4,57,810 इकाई दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 13, 2026

घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 34.3 प्रतिशत बढ़कर 4,57,810 इकाई हो गई। उद्योग संगठन सियाम ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई 2025 में 3,40,772 इकाई रही थी।

इसे भी पढ़ें: SpiceJet केबिन में सांस लेना हुआ दूभर, दिल्ली एयरपोर्ट पर Passengers का फूटा गुस्सा, लगाए 'बंद करो' के नारे

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के बयान के अनुसार, पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 22.6 प्रतिशत बढ़कर 19,23,483 इकाई हो गई जबकि जुलाई 2025 में यह 15,69,120 इकाई थी। सियाम के अनुसार, तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में 33.4 प्रतिशत बढ़कर 92,560 इकाई हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 69,403 इकाई थी।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर