Sibal ने ‘Bharat Jodo Yatra’ और राहुल गांधी की तारीफ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व नेता और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि राहुल गांधी समाज के अलग-अलग तबकों को एक साथ लाने में कामयाब रहे हैं और उन्हें यह अहसास कराया है कि देश में एकता कितनी जरूरी है। पिछले साल कांग्रेस छोड़ने वाले सिब्बल ने कहा कि पार्टी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा सफल प्रतीत होती है और इसे गैर-कांग्रेसी तत्वों का समर्थन भी मिला है। सिब्बल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि वैचारिक रूप से यात्रा एक ‘‘शानदार विचार’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (राहुल) अपनी पदयात्रा के दौरान समाज के अलग-अलग तबकों को एक साथ लाने में कामयाब रहे हैं और उन्हें यह अहसास कराया है कि हमारे देश में एकता सुनिश्चित करना कितना जरूरी है तथा विविधता के लिए सम्मान हमारे देश के आगे बढ़ने के लिए अहम है।’’

इसे भी पढ़ें: Congress सांसद संतोख चौधरी का आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

वह कांग्रेस के मामलों पर टिप्पणी करने से बचते रहे हैं। यह पूछने पर कि क्या यात्रा सफल हुई, इस पर सिब्बल ने कहा, ‘‘वैचारिक रूप से निश्चित ही, और मैं जनता के बीच, गैर-कांग्रेसी तत्वों के बीच समर्थन देखता हूं, मैं कहूंगा कि दृष्टिगत रूप से यह सफल प्रतीत होती है।’’ विपक्षी एकता के बारे में बात करते हुए सिब्बल ने कहा कि लोकसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं है और ऐसे में विपक्ष के नेताओं को एक साथ आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह कैसे होगा, इस पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि आज हमें विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच राजनीतिक गठबंधन के अलावा जन आंदोलन की भी आवश्यकता है।’’ यह पूछने पर कि क्या वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे, सिब्बल ने कहा, ‘‘मैं अदालतों में एक प्रकार की यात्रा को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा हूं।

प्रमुख खबरें

Fusion CX IPO: कंपनी ने तय किया 275-289 रुपये का Price Band, 14 अक्टूबर से बोली

Himanta Biswa Sarma ने Ratan Tata को दी श्रद्धांजलि, असम में स्वास्थ्य क्रांति को सराहा

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत