Sibal ने महाराष्ट्र ट्रेन गोलीबारी, हरियाणा व मणिपुर में हिंसा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

नयी दिल्ली। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने महाराष्ट्र में ट्रेन में गोलीबारी की घटना और हरियाणा एवं मणिपुर में हिंसा को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या ऐसे ही ‘‘अच्छे दिन’’ का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए नफरत की राजनीति जिम्मेदार है। मुंबई के बाहरी इलाके में पालघर स्टेशन के समीप रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल चेतन सिंह (33) ने अपने वरिष्ठ अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक टीकाराम मीणा तथा तीन अन्य यात्रियों - अब्दुल कादरभाई मोहम्मद हुसैन भानपुरवाला (58), असगर अब्बास शेख (48) और सैयद एस (43) की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल