गोडसे को ‘सपूत’ बताने संबंधी बयान को लेकर सिब्बल ने गिरिराज सिंह पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2023

नयी दिल्ली। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने नाथूराम गोडसे को ‘भारत का सपूत’ बताने संबंधी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की टिप्पणी को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बयान से भाजपा नेता को लोग देश का ‘सपूत’ नहीं कह सकते हैं। सिंह ने शुक्रवार को नाथूराम गोडसे को ‘भारत का सपूत’ बताया था और कहा कि महात्मा गांधी का हत्यारा बाबर या औरंगजेब की तरह अक्रांता नहीं था, क्योंकि उनका (गोडसे का) जन्म भारत में ही हुआ था।

इसे भी पढ़ें: Indian Air Force और Indian Navy का पूरा ध्यान Indian Ocean Region पर क्यों लगा है? चीन की चीख निकालने के लिए क्या तैयारी चल रही है?

औरंगजेब के संबंध में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के गोडसे से संबंधित एक बयान के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने यह कहा था। सिब्बल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘2014-23...को नफरत की संस्कृति, फर्जी खबरों, साम्प्रदायिक राजनीति, एक शासक वाली सरकार, राजनीतिक दिखावा, डेटा में हेरफेर, संस्थागत क्षरण, दब्बू मीडिया, मजाक उड़ाया जाना और भ्रष्टाचार को लेकर याद किया जाएगा।’’ केंद्र में, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)-1 और संप्रग-2 सरकारों में मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए थे।

प्रमुख खबरें

Delhi से Noida Airport अब बस 21 मिनट में! Yogi सरकार के Rapid Rail प्रोजेक्ट को हरी झंडी

साल्ट लेक स्टेडियम से हटाई गई ममता की डिजाइन की गई फुटबॉल मूर्ति, खेल मंत्री ने इसे भद्दा और निरर्थक बताया

Bihar का IPL Team का सपना होगा पूरा? Anil Agarwal की अपील पर CM Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान

SRH की जीत के हीरो Ishan Kishan, बोले- Captain Pat Cummins के आने से आत्मविश्वास बढ़ा