सिब्बल ने किया पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- सरकार की ‘पूरी फिल्म’ को नहीं देखा जा सकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड में दिए बयान को लेकर शुक्रवार को पलटवार किया। सिब्बल ने कहा कि आर्थिक विकास दर गिर गई है और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है जिसको देखते हुए अब इस सरकार की ‘पूरी फिल्म’ को नहीं देखा जा सकता। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि 100 दिनों का कार्यकाल ट्रेलर और फिल्म अभी बाकी है। जीडीपी की दर पांच फीसदी है, राजस्व संग्रह पिछले साल के मुकाबले 22 फीसदी कम है, उपभोग कम है, वाहनों की बिक्री में 10 महीनों से गिरावट है, जीएसटी संग्रह कम है और निवेश घट गया है।

बेरोजगारी दर बढ़कर 8.2 फीसदी हो गई है। हमें बाकी फिल्म नहीं देखनी है।’’ गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को झारखंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई, मुस्लिम महिलाओं के हितों की रक्षा तथा जम्मू कश्मीर के विकास के उपायों सहित अपनी सरकार के पहले 100 दिनों में उठाये गये कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘इन सभी मामलों में देश ने अभी उनकी सरकार का बस ‘‘ट्रेलर देखा है, पूरी फिल्म तो अभी बाकी है।’’

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand