First Diwali Celebration । दिलवालों की दिल्ली में Sid-Kiara और Parineeti-Raghav ने मनाई अपनी पहली दिवाली, साझा की खूबसूरत तस्वीरें

By एकता | Nov 13, 2023

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में शुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बीते दिन पति-पत्नी के रूप में अपनी पहली दिवाली मनाई। इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे अभिनेता ने रविवार रात को साझा किया था। दिवाली के मौके पर कियारा और सिद्धार्थ सफेद एथनिक आउटफिट में नजर आए। जहाँ कियारा भारी कढ़ाई वाले सफ़ेद सलवार सूट में सजी थी। वहीं सिद्धार्थ ने अपनी पत्नी के साथ ट्विनिंग करने के लिए ऑल-व्हाइट कुर्ता और पजामा लुक चुना था। दोनों एथनिक आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 17 । आज से तू अलग, मैं अलग.... Dil से निकलकर Dimaag के घर में पहुंचे Vikas Jain, पत्नी Ankita Lokhande हो गई आहत

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के अलावा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी बीते दिन साथ में अपनी पहली दिवाली मनाई। अभिनेत्री ने अपने पहले दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं। दिवाली के मौके पर परिणीति ने मेहरून रंग की साड़ी का चुनाव किया। वहीं राघव ऑल-ब्लैक कुर्ता और पजामा में नजर आए। तस्वीरों में, अभिनेत्री अपने पति के साथ रोमांटिक होती नजर आयीं।

प्रमुख खबरें

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

Kolkata के SRFTI में छात्रों और ABGP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तीन FIR दर्ज

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग