Siddaramaiah ने कृषि मंत्री के खिलाफ ‘फर्जी पत्र’ के लिए भाजपा पर शक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2023

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सवाल किया कि कृषि मंत्री एन चेलुवरायस्वामी पर अधिकारियों से रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाले ‘फर्जी पत्र’ के पीछे कहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या उसके ‘बंधु’ का हाथ तो नहीं। उन्होंने अपनी टिप्पणी में ‘बंधु’ कहकर जनता दल (सेक्युलर) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर स्पष्ट कटाक्ष किया। हाल के विधानसभा चुनावों के बाद विपक्षी भाजपा और जद (एस) एक-दूसरे के करीब आते दिखाई दे रहे हैं। पत्र में कथित तौर पर चेलुवरायस्वामी की आलोचना करते हुए मांड्या जिले में तैनात सात सहायक कृषि निदेशकों ने मंत्री पर विभाग के अधिकारियों से छह से आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: Raghav Chadha की संसद में किया फर्जीवाड़ा! सांसदों की शिकायत पर राज्यसभा कर सकती है FIR की सिफारिश

उन्होंने यह भी पूछा, ‘‘सरकार की बदनामी करने वाले ऐसे फर्जी पत्र के निर्माता भाजपा के नेता या उनके बंधु तो नहीं हैं?’’ पत्र प्राप्त होने के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इसकी जांच करने और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए एक अगस्त को इसे मुख्य सचिव वंदिता शर्मा को भेजा था। कृषि मंत्री चेलुवरायस्वामी ने कहा, ‘‘यह एक फर्जी पत्र प्रतीत होता है। कुछ लोग मेरे बारे में कुछ खोज कर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। मैं अपने विभाग के सचिव से इसकी जांच करने के लिए कहूंगा।

प्रमुख खबरें

Jharkhand CEO ने Voter List में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए, अफसरों को निर्देश

Himachal Assembly हंगामे के बाद सोमवार तक स्थगित, राष्ट्रगान पर सत्तापक्ष और विपक्ष भिड़े

Devendra Fadnavis ने शुरू किया Campus Connect, युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

Sanjay Raut का दावा, Rahul Gandhi से घबराई BJP ने पुणे कार्यक्रम पर 30 शर्तें लगाईं