सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री बने रहने के संकेत दिए, कहा : अगले साल 17वां बजट पेश करूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का संकेत देते हुए सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि वह अगले साल अपना रिकॉर्ड 17वां बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ ही वित्त विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सिद्धरमैया ने मार्च में अपना 16वां बजट पेश किया था। वह एलजी हवानूर द्वारा प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने की स्वर्ण जयंती पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

अगले साल मार्च में 2026-27 का बजट प्रस्तुत किये जाने की संभावना है और इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सिद्धरमैया की यह टिप्पणी राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच आई है। कर्नाटक में नवंबर में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें हैं, जिसे कुछ लोग ‘नवंबर क्रांति’ के रूप में संदर्भित कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Houston में भारतीय समुदाय ने मनाया 80वां Independence Day, महावाणिज्य दूतावास में फहराया ध्वज

Narendra Modi ने Atal Bihari Vajpayee को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बताया असाधारण राजनेता

Zimbabwe boat accident: करीबा झील से 26 और शव बरामद, मृतक संख्या 72 हुई

Telangana: वन अधिकारी की मौत मामले में 4 गिरफ्तार, बिछाया था बिजली का जाल