Siddaramaiah ने बेंगलुरु को ‘टेक सिटी से टैंकर सिटी’ में बदलने के प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2024

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस टिप्पणी पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने बेंगलुरु को ‘टेक सिटी से टैंकर सिटी’ में बदलने का आरोप लगाया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को चिक्कबल्लापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का मुख्य जोर भ्रष्टाचार करने पर है।

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा ने एक शानदार शहर का सपना देखा था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने बहुत कम समय में ‘टेक सिटी’ को ‘टैंकर सिटी’ में बदल दिया और इसे पानी माफिया के भरोसे छोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मोदी को याद दिलाया कि 2008 से 2013 तक भाजपा शासन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके कुछ कैबिनेट सहयोगियों को भूमि हड़पने समेत अन्य मामलों के कारण जेल जाना पड़ा था।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बयान में आरोप लगाया कि राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने परियोजनाओं को निष्पादित करने के लिए ठेकेदारों से ‘40 प्रतिशत कमीशन’ लिया था। सिद्धरमैया ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर मेकेदातु परियोजना को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया, जो बेंगलुरु को अधिक पीने का पानी उपलब्ध करा सकता था।

प्रमुख खबरें

Career Tips: कोडिंग की जरूरत नहीं, Prompt Engineering में महारत हासिल कर पाएं High Salary Job

Shehbaz Sharif सरकार की बढ़ेगी मुश्किल? Imran Khan को अस्पताल न भेजने पर PTI ने फिर खटखटाया SC का दरवाजा

UPSC 2025 Selection: OBC Creamy Layer नियमों पर Supreme Court में Special Bench के गठन की तैयारी

Patna में BPSC छात्रों का उग्र प्रदर्शन, CM आवास घेराव पर पुलिस से झड़प, वॉटर कैनन चला