मैं अपने पैतृक गांव में वोट डालूंगा, मतदान से एक दिन पहले बोले सिद्धारमैया- जनता मौजूदा सरकार को बदलकर कांग्रेस को लाएगी

By अभिनय आकाश | May 09, 2023

कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए मतदान में 24 घंटे से भी कम समय शेष बचा है। मतगणना 13 मई को होगी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसूर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कल लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है क्योंकि कर्नाटक की जनता को वही सरकार लानी है जो उनके लिए काम करती है। मुझे लगता है कि वे मौजूदा सरकार को बदलकर फिर से कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे...मैं अपने पैतृक गांव में वोट डालूंगा। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka के बाद अब Rajasthan पर PM Modi का फोकस, 10 मई को करेंगे दौरा, देंगे ये बड़ी सौगातें

इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मंदिर का दौरा करने के बाद कहा कि मैंने भगवान आंजनेय से मुझे लोगों की सेवा करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।’’ केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंध समिति प्रमुख शोभा करंदलाजे भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बेंगलुरु के महालक्ष्मी लेआउट स्थित श्री प्रसन्ना वीरंजनेय मंदिर गईं और पूजा अर्चना की।

प्रमुख खबरें

Asim Munir और Donald Trump के बीच कुछ बड़ा पक रहा है? अमेरिका ने मानी पाकिस्तान की बात, ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ा

Avanashi Assembly Seat: Avanashi Seat पर BJP के L Murugan की घेराबंदी, DMK ने नए चेहरे पर खेला बड़ा दांव

Uttarakhand Chardham Yatra 2026 | केदारनाथ के कपाट खुले, मार्गों, पंजीकरण, हेलीकाप्टर बुकिंग और नए नियमों के बारे में सब कुछ

Stock Market Opening | Sensex-Nifty में गिरावट की घंटी, HCLTech 7% टूटा, भू-राजनीतिक तनाव का बाजार पर साया