सिद्धारमैया ने मोदी से कहा: भाषण कम और काम ज्यादा कीजिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2018

 बेंगलुरू। महिला सशक्तिकरण दिवस पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत को ‘ सांकेतिक ’ करार देते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनसे कहा कि इस विषय पर वह कर्नाटक से सीखें और ‘‘भाषण कम तथा काम ज्यादा करें।’’ मुख्यमंत्री ने कई ट्वीट करते हुए महिलाओं के लिए अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई कई पहलों को गिनाया। अपनी कैबिनेट में महिलाओं को महत्पूर्ण विभाग देने के बारे में मोदी के बयान का ट्वीट पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘प्रतीकात्मक मोदी जी। सही सशक्तिकरण सही नीतियों से आता है। कठुआ में बच्ची के बलात्कार के खिलाफ कैंडल मार्च की कल आपने आलोचना की थी और आज आप महिला शक्ति के बारे में बोल रहे हैं।’’

बारह मई को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं को नमो एप के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सक्षम महिलाओं को उनकी कैबिनेट में महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। सिद्धारमैया ने मोदी से कहा कि वह कर्नाटक से सीखें कि महिला सशक्तिकरण कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कक्षा एक से परास्नातक तक महिलाओं के लिए शिक्षा मुफ्त कर दी है। उन्होंने कहा, ‘‘जिस बेंगलुरू शहर की कल आपने आलोचना की वहां कार्यबल में 25 फीसदी महिलाओं की भागीदारी से वह देश में सबसे आगे है। जिस शहर दिल्ली में आप रहते हैं वहां यह दर दस फीसदी है। हमें कुछ सही करना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

जिनकी आंखें नहीं, वे भी देख सकेंगे दुनिया, एलन मस्क के कौन से नए डिवाइस को मिली FDA की मंजूरी

भारत के हम बहुत आभारी हैं...50 मिलियन डॉलर की मदद पाकर गदगद हुआ मालदीव, बताने लगा अच्छा दोस्त

Duplicate Vehicle RC: कैसे हासिल करें डुप्लीकेट आरसी, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन बनवाने का तरीका

कठिन हुई कनाडा की राह, ट्रूडो ने कर दी 35% स्टूडेंट वीजा कटौती, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव