सिद्धरमैया ने मैसूर दशहरा के लिए आईएएफ के एयर शो की अनुमति देने को लेकर रक्षा मंत्री का आभार जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस वर्ष दशहरा समारोह के दौरान मैसूर में भारतीय वायु सेना का एयर शो आयोजित करने की मंजूरी देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है और उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को मीडिया से साझा किए गए एक पत्र में सिद्धरमैया ने समारोह के लिए रक्षा मंत्री को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर आप व्यक्तिगत रूप से इस अवसर पर उपस्थित हो सकें तो यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात होगी। आपकी गरिमामयी उपस्थिति कर्नाटक के लोगों के लिए अपार प्रोत्साहन का स्रोत होगी तथा सशस्त्र बलों के प्रति हमारे सम्मान व प्रशंसा के बंधन को और मजबूत करेगी।’’ मैसूर दशहरा 22 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Lawrence Bishnoi-Godara Gang के नाम पर नूंह के BJP नेता से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

Pune में शिवसेना MLC Neelam Gorhe के बंगले में चोरी, आरोपी छात्र गिरफ्तार

Haryana के Ambala में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत, FIR दर्ज

Kanpur विमान हादसा: AAIB की रिपोर्ट में खुलासा, Garg Aviation ने नहीं किया था निगरानी नियमों का पालन