सिद्धारमैया ने वापस ले लिए PFI के 170 मामले, 1750 लोगों को जेल से रिहा कर दिया, कर्नाटक में बोले जेपी नड्डा

By अभिनय आकाश | Apr 24, 2023

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिक्काबल्लापुर ज़िले के सिदलघाट में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि आप इस डबल इंजन वाली सरकार को दुगनी गति से फिर से चुनें। केंद्र की मोदी सरकार ने कर्नाटक का तेजी से विकास किया है। 2018 में, राज्य सरकार द्वारा सभी कल्याणकारी योजनाओं को अवरुद्ध कर दिया गया था। बोम्मई जी ने अनुसूचित जाति और लिंगायत का आरक्षण 2% और ST के लिए 4% बढ़ा दिया है। हालांकि, कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि सत्ता में आने पर वे इन आरक्षणों को वापस ले लेंगे।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah का ऐलान, अगर तेलंगाना में बनी भाजपा सरकार, तो समाप्त कर दिया जाएगा मुस्लिमों को दिया गया आरक्षण

जेपी नड्डा ने कहा कि कुमारस्वामी और सिद्धारमैया की सरकारों में लोगों को लाभ न हो और मोदी जी का चेहरा सामने न आ जाए इसलिए पीएम मोदी की चलाई योजनाओं को रोका गया। अगर हम कर्नाटक का विकास चाहते हैं तो मोदी जी को आशिर्वाद देते हुए भाजपा की बोम्मई सरकार को फिर लाना होगा। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप