प्यार में डूबे सिद्धार्थ और शहनाज का गाना 'भुला दुंगा' रिलीज, रियल लाइफ केमिस्ट्री ने जीता दिल

By रेनू तिवारी | Mar 24, 2020

बिग बॉस 13 की सबसे हिट शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी भारत की सबसे पॉपुलर जोड़ी है। सिडनाज के नाम से मशहूर दोनों को साथ में देखना फैंस को काफी पसंद है। बिग बॉस से बाहर आने के बाद फैंस दोनों को काफी मिस कर रहे थे। घर की और मशहूर जोड़ियों के साथ में वीडियो रिलीज हो चुके हैं लेकिन सिद्धार्थ और शहनाज को साथ देखने का लोगों को अब भी इंतजार था। आज वो इंतजार खत्म हो गया। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का मोस्ट अवेटिड सॉन्ग भुला दुंगा रिलीज हो चुका है। गाने के प्रति लोगों की ऐसी दीवानगी अभी तक नहीं देखी थी। गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। सिडनाज के फैंस जमकर इस गाने को शेयर कर रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट करने जा रही है अपने कॅरियर की सबसे बड़ी गलती, क्या रणबीर कपूर है वजह?

गाने की बात करें तो दोनों की बिग बॉस में प्यार वाली केमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है। शहनाज गिल इस गाने में काफी मैच्योर और खूबसूरत लग रही है। वहीं सिद्धार्थ का आप गाने में अगल ही रोमांटिक अंदाज देखेंगे। कुल मिलाकर ये एक दर्दभरा गाना है। जिसमें शहनाज गिल किसी कारण सिद्धार्थ से अलग हो जाती है सिड को शहनाज का यूं उनकी जिंदगी से चले जाना काफी अखरता है। वह काफी परेशान होते है। शहनाज को याद करके बहुत रोते हैँ लेकिन शहनाज को सिड की याद नहीं आती। शहनाज गिल गाने के आखिरी में सिड के पास वापस आती है तब तक सिड शहनाज गिल को भुला चुके होते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: कनिका कपूर का दूसरा कोरोना वायरस का टेस्ट भी निकला पॉजिटिव, हालत खराब

गाने को शहनाज और सिड के उपर ही फिल्माया गया है। गाने में दोनों के सिवा किसी तीसरे को नहीं देखा जा सकता। गाने में सिड और सना का अंडर वाटर में जो दोनों का रोमांस है वो आपको बहुत पसंद आएगा। 

 

यहां देखे सिडनाज का गाना- 


प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar