सिद्धार्थ नाथ सिंह ने की थाईलैण्ड के पूर्व उप प्रधानमंत्री से निवेश पर चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

लखनऊ। थाईलैंड के उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए आगामी अक्टूबर माह में राज्य का दौरा करेगा। राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सोमवार को थाईलैण्ड के पूर्व उप प्रधानमंत्री मार्क दब्बरंसी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं के बारे में बताते हुए उन्हें प्रदेश में आने का न्योता दिया।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में कोविड-19 से छह की मौत, संक्रमण के 798 नए मामले सामने आए

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि दब्बरंसी ने सिंह के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि निवेश की संभावनाओं को तलाशने आगामी अक्टूबर में थाईलैण्ड के उद्यमियों का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का दौरा करेगा। पूर्व थाई उप प्रधानमंत्री ने प्रदेश की नई औद्योगिक और निवेश नीति में विशेष रूचि दिखाते हुए कहा कि राज्य के एमएसएमई क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन में सड़क पर नमाज पढ़ने पर 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना संचालित है, उसी प्रकार थाईलैण्ड में भी ओटीओपी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और थाईलैण्ड के एमएसएमई अगर आपस में प्रौद्योगिकी साझा करेंगे, तो दोनों के एमएसएमई लाभान्वित होंगे। साथ ही हथकरघा उत्पादों के आयात और निर्यात को बढ़ावा भी मिलेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण संकुल बनाने की बात भी कही।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा