Sidharth Malhotra-Kiara Advani Love Story । पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात, देखते ही देखते एक-दूसरे के प्यार में डूब गए सिड-कियारा

By एकता | Feb 05, 2023

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी एक निजी समारोह होगी, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। सिड और कियारा, बॉलीवुड के उन जोड़ों में से हैं, जिन्होंने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने कभी भी स्वीकार नहीं किया है। हालाँकि, कई मौकों पर दोनों को एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता रहा है। लेकिन अब जल्द ही दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। बता दें, दोनों ने अभी तक अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

कियारा आडवाणी की मुलाकात सिद्धार्थ मल्होत्रा से एक पार्टी के दौरान हुई थी। इस बात का जिक्र अभिनेत्री ने 'कॉफी विद करण 7' में किया था। उन्होंने बताया था कि लस्ट स्टोरीज की रैप-अप पार्टी के दौरान वह पहली बार सिद्धार्थ से मिली थी। कियारा ने यह भी बताया था कि वह उस रात को कभी भी नहीं भूल सकती हैं। बता दें, शो पर अभिनेत्री ने बताया था कि उनकी और सिड की बात होती थी, लेकिन आधिकारिक तौर पर वह उनसे उस पार्टी में मिली थीं।

इसे भी पढ़ें: Rakhi Sawant के आरोपों पर Adil Khan Durrani ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानें क्यों किया Sushant Singh Rajput का जिक्र

2020 में उड़ी थी दोनों के रिश्ते में होने की अफवाहें

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी को 2020 में नए साल के मौके पर एक साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरते हुए देखा गया था। इसके बाद दोनों ने एक ही जगह से अपनी अलग-अलग तस्वीरें शेयर की थी। इसी के बाद से दोनों के रिश्ते में होने की अफवाहों ने आग पकड़ ली थी। फिल्म शेरशाह की रिलीज से पहले कियारा की बर्थडे पार्टी में भी अभिनेता को स्पॉट किया गया था, जिसके बाद फैंस ने दोनों के डेटिंग की खबरों पर मुहर लगा दी। इसके बाद दोनों कई मौको पर साथ में स्पॉट हुए। इतना ही नहीं अभिनेत्री को बहुत बार सिड के घर के बाहर देखा गया। साल 2021 में, सिड और कियारा ने मालदीव में साथ में नए साल का स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने साल 2022 का नया साल भी दुबई में साथ में सेलिब्रेट किया।

इसे भी पढ़ें: Sid-Kiara Wedding । कियारा को आज लगेगी सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी! शादी में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंच रहे सितारें

शेरशाह में नजर आ चुकी है सिड-कियारा की जोड़ी

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की जोड़ी फिल्म 'शेरशाह' में पहली बार नजर आई थीं। फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। ऑनस्क्रीन  हिट होने के बाद सिड और कियारा लोगों की नजरों में आ गए। धीरे-धीरे दोनों की जोड़ी ऑफस्क्रीन भी हिट हो गई और बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार हो गई। दोनों की फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। दोनों के फैंस उनकी शादी का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है।

प्रमुख खबरें

Arabian Sea में Pakistan का Missile Test, स्वदेशी ताकत से भारत को दे रहा है सीधी चुनौती?

Bengal में घुसपैठ पर CM Himanta का बड़ा हमला, बोले- TMC की वजह से Border सुरक्षित नहीं है

बाइक बंद होने से परेशान? ये छोटे टिप्स देंगे बड़ा फायदा

Balochistan में Pakistan Army का कहर जारी, आधी रात को घरों से उठाए गए 3 भाइयों समेत 6 लोग