अप्रैल 2023 में शादी करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी? ताजा रिपोर्ट में किए गये बड़े खुलासे

By रेनू तिवारी | Oct 11, 2022

कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशांह करने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की लोकप्रियता रातों-रात बढ़ गयी। फिल्म में कैप्टन विक्रम के किरदार में  सिद्धार्थ मल्होत्रा ​को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म के सेट पर ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की नजदीकियां भी बढ़ने लगी थी। दोनों के बीच रिलेशनशिप डवलप हुआ और दोनों रीयल लाइफ में भी एक दूसरे के साथ प्यार में डूबने लगे। कॉफी विद करण में भी दोनों के रिलेशनशिप और शादी को लेकर चर्चा हुई। अब एक रिपोर्ट के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि  सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी अप्रैल 2023 में शादी करने के लिए तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें: Twitter से लापता हुए Karan Johar! अब इस बात पर ट्रोल करने के लिए Instagram पर पहुंचे ट्रोलर्स

सूत्र आगे कहते हैं, "सिद्धार्थ और कियारा अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते हैं क्योंकि वे एक-दूसरे के बारे में निश्चित हैं। ये जोड़ी अगले साल अप्रैल में शादी कर सकता है। माना जा रहा है कि शादी में केवल सिद्धार्थ और कियारा के परिवार और रिश्तेदारों को ही इनवाइट किया जाएगा। कियारा और सिड पहले एक पंजीकृत शादी करेंगे और फिर वे रिसेप्शन के बाद एक कॉकटेल पार्टी रख सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना