सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ‘मिशन मजनूं’ में जासूस का किरदार निभा रहा हूं लेकिन जेम्स बॉन्ड जैसा नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म “मिशन मजनूं” में रॉ एजेंट की उनकी भूमिका में पारंपरिक एक्शन के अलावा भी दर्शकों के लिये बहुत कुछ है। यह फिल्म विज्ञापन फिल्म निर्माता शांतनु बागची के निर्देशन में पहली फिल्म है और इसका निर्माण आरएसवीपी के रोनी स्क्रूवाला और अमर बुटाला व गरिमा मेहता (एसोसिएशन मीडिया द्वारा दोषी) ने किया है। निर्माताओं के मुताबिक, “मिशन मजनूं” 1970 के दशक में हुई वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और पाकिस्तान के अंदर भारत के सबसे साहसिक मिशन की कहानी है जिसने दोनों राष्ट्रों के बीच रिश्तों को बदल कर रख दिया था।

इसे भी पढ़ें: रेमो डिसूजा की पत्नी ने कम किया 40 किलो वजन, शेयर की वेट लॉस जर्नी 

‘शेरशाह’ में अपने अभिनय के लिए आलोचकों की सराहना बटोरने वाले कलाकार ने कहा कि इस फिल्म ने उनके किरदार के कई आयाम नजर आएंगे। मल्होत्रा ने पीटीआई-को बताया, “यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। यह रॉ के महत्वपूर्ण मिशन के बारे में है। यह एक्शन से ज्यादा थ्रिलर फिल्म है। यह पहली बार है जब मैं जासूसी एजेंट का किरदार निभा रहा हूं लेकिन यह जेम्स बॉन्ड के पात्र जैसा नहीं है।” दक्षिण फिल्मों की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

प्रमुख खबरें

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान

Dhanteras पर समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे Lord Dhanvantari

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड