सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया अपनी नयी फिल्म का ऐलान, मिशन मजनू से करेंगी रश्मिका बॉलीवुड में डेब्यू

By रेनू तिवारी | Dec 23, 2020

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आनेवाली फिल्म का नाम 'मिशन मजनू' की घोषणा की है। जासूसी थ्रिलर फिल्म से साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।  रश्मिका मंदाना दक्षिणी फिल्म उद्योग की लोकप्रिय अभिनेत्री है। मिशन मजनू को परवेज शेख, असीम अरोरा और सुमित बठेजा ने लिखा है, जबकि निर्माता अमर बुटाला और गरिमा मेहता रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवी के साथ सह-निर्माण कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: KGF 2 की शूटिंग के बाद यश ने क्यों कर लिया होटल के कमरे में खुद को कैद? जानें वजह 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक बयान में कहा, “मिशन मजनू सच्ची घटनाओं से प्रेरित देशभक्ति की कहानी है जो रॉ एजेंटों की कड़ी मेहनत का प्रतीक है जो हमारे देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपनी जान दांव पर लगाते हैं। उन्होंने कहा  बहादुर एजेंटों की कहानी बताना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, और मैं एक ऐसे मिशन को फिर से शुरू करने के लिए उत्सुक हूं जिसने हमेशा के लिए भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को बदल दिया। मैं इस विशेष फिल्म को सभी के साथ साझा करना चाह रहा हूं। '' 

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश