लंबे समय बाद साथ दिखे सिद्धू और अमरिंदर, चाय पार्टी में हुए शामिल

By अंकित सिंह | Jul 23, 2021

पंजाब भवन में आज काफी लंबे समय बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू एक साथ दिखे। दोनों एक दूसरे के पास बैठे थे और चाय पार्टी में शामिल हुए। आपको यह भी बता दे कि आज ही नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। सिद्धू की ताजपोशी से पहले यह चाय पार्टी रखी गई थी। विधायकों और पंजाब कांग्रेस के अधिकारियों की ओर से कैप्टन अमरिंदर सिंह को निमंत्रण दिया गया था। इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि अमरिंदर सिंह शामिल होंगे या नहीं होंगे? लेकिन आखिरकार अमरिंदर सिंह को इस चाय पार्टी में शामिल होना पड़ा। सिद्धू तमाम बड़े नेताओं के साथ मौजूद रहे। लंबे समय बाद सिद्धू और अमरिंदर एक मंच पर दिखाई दिए। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के ट्वीट के पहले, पार्टी की प्रदेश इकाई के नवनियुक्त चार कार्यकारी अध्यक्षों में से कुलजीत सिंह नागरा और संगत सिंह गिलजियान ने मुख्यमंत्री को पदभार संभालने के कार्यक्रम के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। निमंत्रण पत्र पर 55 से ज्यादा विधायकों ने हस्ताक्षर किए। पिछले कुछ समय से सिद्धू और अमरिंदर का टकराव चलता रहा है। अमृतसर (पूर्व) के विधायक सिद्धू ने पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के मामले के लिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Election: 27 जिलों की 3716 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण का मतदान शुरू

सोनम वांगचुक का आरोप: Ladakh प्रशासन असहमति दबाने के लिए चुनिंदा कार्रवाई कर रहा

US House of Representatives चुनाव में ‘समोसा कॉकस’ का विस्तार, नए भारतीय-अमेरिकी सांसद शामिल

JD Vance ने US Midterm Elections में हार के लिए ईरान युद्ध को ठहराया जिम्मेदार