फर्श पर सोने से सिद्धू को हो रही समस्या, घुटने में दर्द की शिकायत, डॉक्टर ने दी यह सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2022

पटियाला। वर्ष 1988 में ‘रोड रेज’ में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पटियाला केंद्रीय जेल में एक साल की सजा काट रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने घुटने में दर्द की शिकायत की है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक हड्डी रोग सर्जन ने जेल के अंदर सिद्धू की जांच की और उन्हें वजन कम करने की सलाह दी। सूत्रों ने कहा कि अपनी बैरक में फर्श पर सोने वाले सिद्धू को उठने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि सिद्धू को फर्श के बजाय बिस्तर पर सोने की भी सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें: मूसेवाला हत्याकांड: देशी नहीं ! ऑस्ट्रिया की ग्लोक पिस्तौल से हुई थी हत्या, जिगाना का भी हुआ इस्तेमाल 

पटियाला की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को 2003 के मानव तस्करी मामले में पंजाबी पॉप गायक की दो साल की सजा को बरकरार रखते हुए जेल भेज दिया था। अदालत ने 2003के मानव तस्करी मामले में निचली अदालत के 2018के आदेश के खिलाफ मेहंदी की अपील खारिज कर दी थी। वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया भी मादक पदार्थ मामले में पटियाला केंद्रीय जेल में बंद हैं।

प्रमुख खबरें

युवाओं को रोकना सरकार की बड़ी भूल साबित होगी, Delhi में सुरक्षा पर Akhilesh Yadav की BJP को चेतावनी

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म