Sidhu Moosewala की याद में आज होने वाला कार्यक्रम, पिता बलकौर सिंह ने लोगों से की खास अपील

By रितिका कमठान | Mar 19, 2023

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनकी याद में खास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  सिद्धू मूसेवाला की याद में मानसा के सिरसा रोड़ स्थित नई अनाज मंडी में उनकी याद में सामगम का आयोजन किया गया है। इस समागम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बता दें कि इस समागम में ही आगे के लिए पूरी प्लानिंग किए जाने की तैयारी शुरू की गई है। इस समागम में मूसेवाला को न्याय दिलाने के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। सोशल मीडिया पर आए एक इंटरव्यू में बलकौर सिंह ने कहा कि मुझे पता है कि कार्यक्रम में बाधा और रुकावट पैदा करने की कोशिश होगी। मेरी अपने बेटे के सभी फैंस से विनती है कि वो शांतिपूर्ण तरीके से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित हों।

लॉरेंस बिश्नोई पर साधा निशाना
उन्होंने जेल में बैठे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जेल में बैठा अपराधी खुद को राष्ट्रवादी बता रहा है। मेरी छवि खराब करने के लिए ये सब साजिशें रची जा रही है।

गोलियों से भूनकर हुई थी मूसेवाला की हत्या
बता दें कि बीते वर्ष 19 मार्च को ही सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब के मनसा जिले में उनकी हत्या हुई थी। इस मामले में पंजाब पुलिस ने अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें पांच ऐसे आरोपी हैं जो विदेश में छिपे बैठे है।

प्रमुख खबरें

Kerala Transplant Institute: वीणा जॉर्ज का दावा, पिछली LDF सरकार ने ही किया था उद्घाटन

Arijit Singh Concert In India | म्यूजिक करियर के 20 साल पूरे होने पर इंडिया टूर 2027 का ऐलान, 9 शहरों के स्टेडियमों में मचायेगा धूम

Maruti Alto K10 बनी बजट कार खरीदारों की पसंद, 3.70 लाख रुपये शुरुआती कीमत

Black Sea में कमर्शियल जहाज पर हमला, 2 की मौत, Romania में घायल भारतीय का इलाज जारी