मूसेवाला हत्याकांड: देशी नहीं ! ऑस्ट्रिया की ग्लोक पिस्तौल से हुई थी हत्या, जिगाना का भी हुआ इस्तेमाल

By अनुराग गुप्ता | Jul 05, 2022

नयी दिल्ली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के लिए शूटरों ने कोई देसी पिस्तौल का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि उनके पास अत्याधुनिक हथियार मौजूद थे। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी से दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक 19 साल का लड़का भी शामिल है। जिसने सबसे करीब से सिद्धू मूसेवाला को गोली मारी थी।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने रविवार रात अंकित सिरसा और सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया। विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एचजीएस धारीवाल ने बताया था कि रविवार को रात करीब 11 बजे हमारी टीम ने सिद्धू मूसेवाला को करीब से गोली मारने वाले सबसे कम उम्र के शूटरों में से एक अंकित सिरसा को गिरफ्तार किया है। दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह गैंग के हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरियाणा का रहने वाला सचिन भिवानी राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का काम देखता है। दिल्ली पुलिस की टीम लगातार मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला को सबसे नजदीक से शूटर अंकित सिरसा ने मारी थी गोली,लंबी तलाशी के बाद स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार 

मूसेवाला के पिता ने किए कई खुलासे

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बलकौर सिंह ने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनके बेटे को मारने के लिए 50-60 लोग पीछे पड़े हुए थे और करीब 8 बार मारने की कोशिश भी की गई थी लेकिन सिक्योरिटी होने की वजह से बेटे को कुछ नहीं हुआ।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के करीब एक महीने बाद पिता बलकौर सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने बेटे की सुरक्षा को कम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और तो और उनकी सुरक्षा वापस लेने का प्रचार भी किया।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला