अमरिंदर की नाराजगी पर सिद्धू ने कहा, राहुल गांधी मेरे कैप्टन हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2018

हैदराबाद। अपने पाकिस्तान दौरे को लेकर बढ़ते विवाद के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि करतारपुर साहिब गलियारा के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिये उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वहां भेजा था। 

यह भी पढ़ें: सिद्धू ने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति बहाल करने की वकालत की

सिद्धू से जब उनके पाकिस्तान दौरे पर अमरिंदर सिंह की सहमति नहीं होने के बारे में सवाल पूछा गया तो पंजाब के मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा, ‘‘राहुल गांधी मेरे कप्तान हैं। मुझे उन्होंने पाकिस्तान भेजा था।’’ उन्होंने कहा कि 50 से 100 कांग्रेसी नेताओं ने इस दौरे के लिये उनकी पीठ थपथपाई। कांग्रेस नेता ने हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री को ‘‘पिता-तुल्य’’ करार दिया। 

प्रमुख खबरें

Varanasi सीवर विवाद पर Ajay Rai का आरोप, जलभराव छिपाने के लिए BJP ने डलवाई रेत की बोरियां

भारत के लाडले दोस्त ने अचानक रद्द किया वीजा, 5,000 बांग्लादेशी वर्कर फंसे, माथा पीट रहे तारिक रहमान

Congress बनी नाराज फूफा, BJP बोली- UPI और Digital Payment पर फैलाया जा रहा है Fake Narrative

Gulzar Singh Suicide Case: पंजाब पुलिस की SIT जांच पर सवाल, हाई कोर्ट मांगी स्टेटस रिपोर्ट