जेल में सिद्धू हुए परेशान, साथी कैदी पर लगाया कैंटीन कार्ड के दुरुपयोग का आरोप, बदली गई तीन कैदियों की बैरक

By अंकित सिंह | Jul 14, 2022

रोड रेस के मामले में 1 साल की कैद की सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल में अपने साथी कैदी से परेशान हैं। इतना ही नहीं, सिद्धू ने तो अपने साथी कैदी पर कैंटीन कार्ड के गलत इस्तेमाल का भी आरोप लगा दिया है। हालांकि पहले यह दावा किया गया था कि जेल के सिद्धू की बैरक में बंद कैदियों ने उनके बर्ताव पर सवाल उठाए थे। कैदियों ने सिद्धू के साथ नहीं रहने की बात कही थी। यही कारण है कि 3 कैदियों को उनके बैरक से हटा दिया गया था। हालांकि जेल मंत्री हरजोत बैंस ने कहा है कि कैदियों के साथ सिद्धू का कोई विवाद नहीं हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: जिन सीटों पर भाजपा नहीं हासिल कर पाती जीत, वहां के लिए बनाई गई खास रणनीति, केंद्रीय मंत्री ने किया खुलासा

आपको बता दें कि कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख द्वारा एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हें 20 मई को पटियाला केंद्रीय जेल भेज दिया गया था। उन्हें 1998 के रोडरेज के एक मामले में उच्चतम न्यायालय ने एक साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सिद्धू को दो सप्ताह पहले जांच के लिए पटियाला के राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया था। क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू के वकील एसपीएस वर्मा ने हाल में कहा था कि सिद्धू ने जेल में एक विशेष आहार का अनुरोध किया था। वकील के अनुसार सिद्धू, गेहूं से बनी वस्तुएं, चीनी, मैदा और कुछ अन्य खाद्य वस्तुएं नहीं खा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video