पंजाब कांग्रेस के नए 'कैप्टन' बने सिद्धू, चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी हुई नियुक्ति

By अभिनय आकाश | Jul 18, 2021

पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चली आ रही तमाम अटकलों पर आज विराम लग गया और आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब कांग्रेस के नए कैप्टन के पद पर ताजपोशी हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पंजाब कांग्रेस में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए। पवन गोयल, सुखविंदर सिंह डैनी कार्यकारी अध्यक्ष बने। संगीत सिंह और कलजीत नागरा भी कार्यकारी अध्यक्ष बने।

इसे भी पढ़ें: पीपीसीसी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के समर्थन में आते हुए 11 विधायकों ने उन्हें ‘जनता का सबसे बड़ा नेता’ बताया था और पार्टी आलाकमान से उन्हें ‘निराश’ नहीं करने का आग्रह किया था। कांग्रेस के राज्य के 11 में से नौ सांसदों ने  दिल्ली में प्रताप सिंह बाजवा के आवास पर बैठक की वहीं, पंजाब के 10 विधायकों ने अमरिंदर सिंह के समर्थन में एक बयान जारी कर कहा कि वह जनता के सबसे बड़े नेता हैं। 

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती