Asian Shooting Championship: सिफत कौर सामरा, अंजुम मुद्गिल, आशी चौकसे की जोड़ी ने जीता गोल्ड मेडल

By Kusum | Aug 26, 2025

ओलंपियन सिफत कौर सामरा, अंजुम मुद्गिल और आशी चौके की तिकड़ी ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में मंगलवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा में गोल्ड पदक जीता। वर्ल्ड रिकॉर्डधारी सामरा ने 589 स्कोर किया जबकि आशी का स्कोर 586 और अंजुम का 578 रहा। तीनों ने कुल 1753 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। जापान 1750 अंक लेकर दूसरे और साउथ कोरिया 1745 अंक के साथ तीसे स्थान पर रहा। 

सिफत कौर सामरा ने 2022 एशियाई खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वह 2024 के पेयर्स ओलंपिक में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। 

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir Ganderbal Encounter | गांदरबल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, अरहामा इलाके की मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Rajasthan Administrative Reshuffle | राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 65 IAS अधिकारियों के तबादले, 25 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी

अब पुराने Gmail एड्रेस से छुटकारा पाएं, Google लाया है ईमेल आईडी बदलने की शानदार सुविधा

सुबह 6 बजे ईमेल और 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, Oracle की छँटनी से भारत में 12,000 कर्मचारी सदमे में आये...