सिफ्ट कौर सामरा ने भारत के लिए छठा ओलंपिक कोटा हासिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2023

उभरती हुई निशानेबाज सिफ्ट कौर समरा ने सोमवार को आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहकर भारत को पेरिस ओलंपिक का छठा कोटा दिलाया। इस महीने की शुरुआत में चीन के चेंगदू में विश्व विश्वविद्यालय खेलों में अपने पसंदीदा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली 21 साल की इस खिलाड़ी ने फाइनल में 429.1 का स्कोर किया। सिफ्ट क्वालीफिकेशन दौर में 589 अंक के साथ पांचवें स्थान पर थी। उन्होंने ‘नीलिंग’ में 192 का स्कोर करने के बाद ‘प्रोन’ और ‘स्टैंडिंग’ में क्रमश: 199 और 198 अंक हासिल किए। सिफ्ट फाइनल में ‘नीलिंग’ चरण के बाद आठवें स्थान पर खिसक गयी थी।

इससे पहले मेहुली घोष (महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल) और 28 वर्षीय अखिल श्योराण (50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन) ने भारत के लिए ओलंपिक कोटा हासिल किये है। भारत ने अब तक कुल छह ओलंपिक कोटा हासिल किये है। इस सूची में भवनीश मेंदिरत्ता (पुरुष ट्रैप), गत विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल (पुरुष 10 मीटर एयर राइफल), स्वप्निल कुसाले (पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन) का भी नाम शामिल है।

प्रमुख खबरें

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं