Delhi Akbar Road के साइनबोर्ड पर पोती कई कालिख, लगाए महाराणा प्रताप के पोस्टर, आक्रांताओं के नाम मिटाने का ऐलान

By रितिका कमठान | Mar 20, 2025

दिल्ली की अकबर रोड के साइनबोर्ड के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने छेड़छाड़ की है। अज्ञात लोगों ने अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोती है। यहां पर महाराणा प्रताप की तस्वीर चिपकाई गई है। लोगों का कहना है कि कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। ऐसे में किसी भी आक्रांता का नाम नहीं रहने देंगे उन्हें मिटा देंगे।

 

दिल्ली पुलिस 24 घंटे में करे कार्रवाई

एएनआई को अमित राठौड़ नाम के व्यक्ति ने बताया कि कश्मीरी गेट पर जो घटना घटी है उसे पुलिस प्रशासन, दिल्ली सरकार मिलकर दबा रही है। हमारा सवाल है कि महाराणा प्रताप का भाला और तलवार अष्टधातु की मूर्ति के हाथ को बंदर किसी तरह से नष्ट कर सकता है। ये बच्चों को बहकाने वाली बाते ना करते हुए दोषियों के खिलाफ एक्शन लेकर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। 

वहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अकबर, बाबर, हुमायूं के बोर्ड को हटाने की कोशिश हो रही है। सरकार की आंखें खुलनी चाहिए। सरकार को फैसला लेना चाहिए को जो आक्रांता बाहर से आए उन्होंने ही हमारी बहन-बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें पेड़ से उलटा लटकाया गया। मंदिर को ध्वस्त करने में भी वो पीछे नहीं रहे। भारत की अखंड़ता को तोड़ने में आक्रांताओं की मुख्य भूमिका रही। 

वहीं इस मामले पर दिल्ली पुलिस से करणी सेना ने शिकायत की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच होगी। निगम से भी संबंधित मामले में जानकारी हासिल की जाएगी। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक ये प्रतिमा काफी पुरानी है। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी