असम में गैस रिसाव को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई: ओएनजीसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2025

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने शनिवार को कहा कि उसने असम के कुएं में गैस रिसाव को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। यह रिसाव या प्राकृतिक गैस का अनियंत्रित प्रवाह - 12 जून को ओएनजीसी के रुद्रसागर तेल क्षेत्र के बारीचुक में एक कुएं में हुआ था। एक निजी फर्म एसके पेट्रो सर्विसेज ओएनजीसी की ओर से कुएं का संचालन कर रही थी।

बयान में कहा गया, विशेषज्ञों ने अभी तक की रणनीति और क्रियान्वयन पर अपनी सहमति जताई, जो कुएं के सुरक्षित प्रबंधन के लिए ओएनजीसी के नजरिये की पुष्टि करता है।

हालांकि इस बात की कोई समयसीमा नहीं बताई गई है कि रिसाव को कब तक पूरी तरह से नियंत्रित किया जाएगा। ओएनजीसी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गैस का पता लगाने के लिए कुएं के आसपास हवा के कम विस्फोटक सीमा स्तरों की लगातार निगरानी कर रही है।

प्रमुख खबरें

Priyank Kharge का तीखा हमला, पूछा- RSS पर सवाल से क्यों तिलमिलाती है BJP?

Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

महाराष्ट्र विधानसभा में शरिया कानून और बहुविवाह की वकालत करने वाली सना मलिक से कुछ सवाल

BJP सिर्फ RSS का औजार, सहयोगी नहीं, Registration विवाद पर Priyank Kharge ने खोला मोर्चा