By अनुराग गुप्ता | Jan 11, 2021
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूड ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि वैक्सीन की कीमत 200 रुपए प्रति वायल होगी। वहीं, सीरम इंस्टीट्यूड को वैक्सीन की खरीदारी का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर भारत सरकार ने दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उच्चस्तरीय बैठक के बाद वैक्सीनेशन की तारीख सामने आई थी। बताया गया था कि प्रधानमंत्री ने कोविड-19 प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। बयान में कहा गया, ‘आगामी लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू जैसे त्योहारों के मद्देनजर समीक्षा के बाद फैसला लिया गया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम को 16 जनवरी, 2021 से शुरू किया जाएगा।’ इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वैक्सीन को लेकर बैठक की।