पाकिस्तान में सिख श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत, BSF को सौंपा गया शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

अटारी (अमृतसर)। पाकिस्तान ने अटारी-वाघा सीमा पर बुधवार को एक सिख श्रद्धालु का शव सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया। सिख श्रद्धालु की लाहौर में दिल दौरा पड़ने से मौत हो गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि जसविंदर सिंह (53) उस ‘जत्थे’ में शामिल थे जो गुरुद्वारा ननकाना साहिब में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती समारोहों और विभिन्न सिख गुरुद्वारों में मत्था टेकने के लिए मंगलवार को पाकिस्तान रवाना हुआ था।

उन्होंने बताया कि लाहौर में गुरुद्वारा डेरा साहिब पहुंचने के बाद सिंह ने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। उन्हें पंजाब हृदयरोग विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया जहां अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गयी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा