अफगानिस्तान से लौटे सिख-हिंदू प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, मदद के लिए जताया आभार

By अंकित सिंह | Feb 19, 2022

नयी दिल्ली। पिछले साल अफगानिस्तान में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद कई हिंदू और सिख समुदाय के लोग भारत लौटे। अफगानिस्तान से अल्पसंख्यकों को निकालने में भारत ने बड़ी भूमिका निभाई। आज इसी कड़ी में अफगानिस्तान से लौटे एक हिंदू-सिख प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब पंजाब में विधानसभा के भी चुनाव हो रहे हैं। इस मुलाकात को पंजाब विधानसभा से जोड़कर इसलिए भी देखा जा रहा है क्योंकि इसमें सिख समाज के लोग भी शामिल हैं। अफगान से लौटे हिंदू और सिख समाज के लोगों ने संकट के समय अल्पसंख्यकों का कल्याण सुनिश्चित करने और तालिबान के कब्जे के बाद उन्हें शरण देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। भारत में बड़ी संख्या में अफगान सिख और हिंदू रहते हैं और हाल में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की सत्ता हथियाने के बाद भारत सरकार ने उनमें से अनेक को वहां से निकाला था। अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न झेलने वाले अल्पसंख्यकों के प्रति मोदी सरकार ने कई बार अपनी प्रतिबद्धता जताई है। प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले लोगों में गुलजीत सिंह, हरभजन सिंह, डॉक्टर रघुनाथ कोचर, अफगान मूल के भारतीय व्यवसाई बंसरी लाल परिंदे शामिल थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में ऐसे लोग भी शामिल थे जो पिछले दो दशक में भारत लौटे हैं इनमें कुछ ऐसे भी थे जो हाल में ही भारत लौटे हैं

प्रमुख खबरें

Budaun में पुरानी रंजिश के चलते अवधेश की हत्या, आरोपी मुनेन्द्र गिरफ्तार

Sanjeev Kumar Death Anniversary: दो National Award जीतने वाले अभिनेता Sanjeev Kumar का 47 की उम्र में हुआ था निधन

Mayurbhanj के KGBV स्कूल में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, Headmistress निलंबित

BJP और Election Commission पर बरसे Rahul Gandhi बोले, Voter ID से छीने जा रहे जनता के अधिकार