मेरठ में गुरु ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ पर सिखों में उबाल, आरोपी पर रासुका की मांग

By राजीव शर्मा | Aug 10, 2021

मेरठ जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव तारापुर के गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब से असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक ग्रन्थ को क्षतिग्रस्त कर धर्म स्थल के अंदर डाल् दिए जाने के बाद सिख समाज में रोष पनप गया है। सिख समाज के आक्रोशित सैकड़ो लोगों ने गुरुद्वारा साहिब पर एकत्रित होकर डरने पर बैठ गए और प्रशासनिक अधिकारियों से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ में बिजली बंबा बाईपास पर सिपाही को दो युवकों ने मारी गोली, जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती 

बैठक में कहा कि उनके धर्म में गुरु से ऊँचा कोई नहीं है हम गुरु साहिब का अपमान सहन नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि सिख समाज कभी भी सेवा भाव से पीछे नहीं रहा परंतु आज उनके साथ हुई इस अपमानजनक घटना से पूरे देश में रोष व्याप्त है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी अगर जल्द ही इस मामले का खुलासा नहीं करते तो वह इसके लिए अमरण अनशन करेंगे। अधिकारियों ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप