सिक्किम : दिव्यांगों और गरीब महिलाओं के लिए बस किराए में शत प्रतिशत छूट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2024

सिक्किम सरकार ने बुधवार को दिव्यांगों और गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं के लिए बस किराए में 100 प्रतिशत रियायत की घोषणा की। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

अधिसूचना के मुताबिक रियायत का लाभ उठाने के लिए, पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग व्यक्ति) को केंद्र द्वारा जारी वैध विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, जो 40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता का प्रमाण देता हो।

आदेश में कहा गया है कि गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी की महिलाओं को आर्थिक, सांख्यिकी, निगरानी और मूल्यांकन निदेशालय (डीईएसएमई) द्वारा जारी बीपीएल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

प्रमुख खबरें

UP में बाढ़ का असर घटा, अब केवल 14 जिले प्रभावित: CM Yogi Adityanath

Sir Ganga Ram Hospital के डॉक्टरों ने महिला के गले से निकाला 15x10 सेमी का Thyroid Tumor

Women Asia Cup 2026: भारत ने Pakistan को 7 विकेट से रौंदा, Charani-Rawat ने ढाया कहर

Vande Mataram विवाद पर Anurag Thakur का Congress पर तंज, बोले- खुद को संविधान से ऊपर समझता है गांधी परिवार