PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर Sikkim कैबिनेट ने दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 12, 2026

सिक्किम सरकार के मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शासन प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने पर सोमवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंत्रिमंडल की विशेष बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने मोदी के नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण, समावेशी विकास तथा सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सराहा।

तमांग ने कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचे, संपर्क सुविधाओं और आजीविका के अवसरों से क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुले हैं और राज्य सरकार ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में केंद्र के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्किम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों के समापन कार्यक्रम में मोदी की उपस्थिति राज्य के लोगों के लिए आशीर्वाद रही। तमांग ने कहा, ‘‘सबसे कठिन समय चाहे वह कोविड-19 महामारी हो, तीस्ता में आई विनाशकारी बाढ़, भूकंप, भूस्खलन या अन्य कठिन मौके, उनके द्वारा दिए गए उदार सहयोग के लिए हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

प्रमुख खबरें

ताप बिजलीघरों में Coal Stock घटने की गति थमी, 1.8 करोड़ टन से ऊपर बना भंडार

iPhone Duo ऑन करते ही स्क्रीन पर दिखेगा यूजर का नाम, Apple ला रहा कस्टमाइज्ड बूट फीचर

SIR Process में लाखों Fake Votes का दावा, Akhilesh Yadav बोले- BJP की पोल खोलने के लिए लिस्ट तैयार

Jantar Mantar बंद होने के खिलाफ याचिका, 13 अक्टूबर को सुनवाई करने को तैयार दिल्ली HC