Sikkim CM Prem Singh Tamang की पहल: Noida से सकुशल मिली लापता महिला Indra Kala Subba

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 25, 2026

रोजगार की तलाश में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आई और बाद में लापता हो गई सिक्किम की 38 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के हस्तक्षेप के बाद सकुशल ढूंढ लिया गया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, महिला की पहचान पश्चिमी सिक्किम की रुंबुक निवासी इंद्र कला सुब्बा के रूप में हुई है।

उन्होंने नयी दिल्ली स्थित सिक्किम हाउस के स्थानिक आयुक्त और पूरी टीम को महिला की सुरक्षित वापसी के लिए बिना किसी देरी के सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। सूत्रों के अनुसार, महिला को खोजे जाने से पहले वह नोएडा के एक मंदिर में रह रही थी। बाद में उसे ढूंढकर मंगलवार को वापस सिक्किम भेज दिया गया।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, सिक्किम हाउस के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया और सुब्बा की तलाश शुरू की। आखिर में सोमवार शाम को उसे सकुशल ढूंढकर सिक्किम हाउस लाया गया। पश्चिमी सिक्किम के रुंबुक में रह रहे उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है और मंगलवार को महिला को परिजनों को सौंपे जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण