NH 10 पर भारी बारिश की वजह से हुआ भूस्खलन, देश के अन्य हिस्सों से कटा सिक्किम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2020

गंगटोक। राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर भारी बारिश की वजह से भूस्खलन होने से सिक्किम बुधवार की सुबह देश के अन्य हिस्सों से कट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भूस्खलन पश्चिम बंगाल के 29 माइल क्षेत्र में हुई। अधिकारियों ने बताया कि एनएच-10 को सिक्किम के लोगों के लिए जीवनरेखा कहा जाता है। इस राजमार्ग का प्रबंधन जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) और पश्चिम बंगाल का लोक निर्माण विभाग (पीडबल्यूडी) करता है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान, पर्वतीय इलाकों में हो सकती हैं भूस्खलन की घटनाएं 

अधिकारियों ने बताया कि मलबों को पूरी तरह से हटाने में कम से एक दिन या दो दिन लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर बारिश में कमी आती है तो सड़क को एक तरफ के यातायात के लिए शाम तक खोला जा सकता है। सिलीगुड़ी से आवश्यक वस्तुओं को सिक्किम ले जा रहे चालक घटनास्थल पर ही फंस गए हैं।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला