By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2024
सिक्किम पुलिस ने सात जुलाई को लापता हुए पूर्व मंत्री राम चंद्र पौडयाल (80) की तलाश के लिए बुधवार को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पाकयोंग पुलिस थाने से एक पुलिस दल पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में उनकी तलाश के लिए भेजा गया है। लापता पूर्व मंत्री के परिवार के सदस्यों ने उनका पता लगाने के लिए सभी रिश्तेदारों और मित्रों से संपर्क किया, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। वयोवृद्ध नेता पौडयाल सिक्किम विधानसभा के उपाध्यक्ष और 1970 के दशक में मंत्री भी रहे।उन्होंने सिक्किम कांग्रेस (क्रांतिकारी) और द राइजिंग सन पार्टियों का नेतृत्व किया।