Sikkim Tunnel Collapse में अब तक 22 शव बरामद, NHPC प्रोजेक्ट में Rescue Operation जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2026

नामची। सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन एनएचपीसी जलविद्युत परियोजना की सुरंग से अब तक 22 श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एनएचपीसी की निर्माणाधीन तीस्ता चरण-छह जलविद्युत परियोजना की सुरंग सोमवार अपराह्न एक बजे के कुछ देर बाद संदिग्ध रूप से मीथेन गैस के कारण हुए विस्फोट के बाद ढह गई थी और उस समय सुरंग में 25 श्रमिक मौजूद थे।

इनमें चार श्रमिक पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के थे तथा पंजाब, उत्तराखंड, असम और सिक्किम का एक-एक श्रमिक था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि झारखंड के खूंटी, हजारीबाग और पश्चिम सिंहभूम जिलों के भी कम से कम चार श्रमिक परियोजना में काम कर रहे थे। एनएचपीसी ने हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को पांच- पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बुधवार को घोषणा की।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मंगलवार को हादसे में मारे गए प्रत्येक श्रमिक के निकटतम परिजन को चार-चार लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो-दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। एनएचपीसी के एक बयान के अनुसार, चट्टानों के भीतर फंसी संदिग्ध मीथेन गैस के अचानक बाहर निकलने से विस्फोट हुआ, जिसके कारण सुरंग में घना धुआं और जहरीली गैसें फैल गईं।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit में UNSC सुधार और बहुध्रुवीय व्यवस्था पर Antonio Guterres देंगे जोर

BSP सुप्रीमो Mayawati का बड़ा फैसला! Akash Anand को किया पार्टी से निष्कासित, रिश्तेदारी और रीपोस्ट न करने पर जताई नाराजगी

Bengal में उप-चुनाव से पहले BJP ने बनाई 263 सदस्यीय कार्यसमिति

Rajasthan municipal elections में 76.41% वोटिंग, अरनोद में सबसे अधिक मतदान