जम्मू कश्मीर में सन्नाटा पसरा है, चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस स्थापित करेगी असली शांति: कन्हैया कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2024

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में सन्नाटा पसरा हुआ है तथा जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो इस केंद्रशासित प्रदेश में वास्तविक शांति स्थापित की जायेगी।

कुमार ने कहा कि पिछले 10 सालों में जम्मू कश्मीर के लोगों को ‘जिस दमन से गुजरना पड़ा है, उसे लेकर उनमें गहरी नाराजगी है।’ उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, वे वास्तव में (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह के गुलाम हैं। यही कारण है कि इस बार जम्मू-कश्मीर में चुनाव दो शक्तियों के बीच की लड़ाई है - एक तरफ वे हैं जो नफरत फैलाते हैं और दूसरी तरफ वे हैं जो प्यार फैलाते हैं और जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ते हैं।’’ प्रदेश की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को चुनाव होंगे। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Iran से तनाव के बीच West Asia में 9000 अतिरिक्त सैनिक तैनात करेगा America

भारत-US Trade Deal पर तुरंत फैसले के आसार नहीं, Jamieson Greer ने बताई स्थिति

Houthi विद्रोहियों की मदद के आरोप में US ऊर्जा विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, FBI ने पकड़ा

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू